Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के हिट अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने यूट्यूब पर धमाल मचाते रहते हैं। खेसारी लाल के चाहने वाले उनके गानों को बेहद पसंद करते हैं। अब खेसारी लाल एक वीडियो सॉन्ग 'कसाईल बा कमरिया सड़िया से' इन दिनों यूट्यूब पर जमकर धूम मचा रहा है।

Full View

खेसारी लाल के इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Ke Gane) का भोजपुरी गाना 'कसाईल बा कमरिया सड़िया से' जमकर पसंद किया जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। गाने का वीडियो यूट्यूब पर काफी पॉप्युलर हो रहा है।

'कसाईल बा कमरिया सड़िया से' गाने में गुंजन सिंह और खेसारी लाल की शानदार केमिस्ट्री दिख रही है। इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। गाने का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

'कसाईल बा कमरिया सड़िया से' खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड (Khesari Music World) यूट्यूब चैनल पर 8 मई 2020 को रिलीज किया गया था इस वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल का वहीँ कॉमेडी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Tags: