खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग 'बदल गइली काजल' हुआ वायरल! देखें वीडियो

काजल राघवानी (kajal Raghwani) और भोजपुरी एक्टर व सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जोड़ी टॉप जोड़ियों में से एक मानी जाती है। लेकिन इन दिनों इस जोड़ी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के इस विवाद के बीच इन दोनों का नया भोजपुरी होली गीत वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं 'बदल गईली काजल' (Holi Me Kajal Badal Gaili).;

Update: 2021-03-01 10:30 GMT

Khesari Lal Yadav Video Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काजल राघवानी (kajal Raghwani) और भोजपुरी एक्टर व सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जोड़ी टॉप जोड़ियों में से एक मानी जाती है। लेकिन इन दिनों इस जोड़ी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के इस विवाद के बीच खेसारी लाल का नया भोजपुरी होली गीत वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं 'बदल गईली काजल' (Holi Me Kajal Badal Gaili).


Full View

'बदल गईली काजल' (Holi Me Kajal Badal Gaili) गाने को रिलीज के 10 दिनों के भीतर ही करीब 2 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल और अनिशा पांडेय की जोड़ी बेहद शानदार लग रही है। सोशल मीडिया पर इस गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

'बदल गईली काजल' गाने को अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) और खेसारी लाल यादव ने मिलकर गाया है। इस गाने को आदिशक्ति फिल्म के बैनर तले रिलीज किया गया है। गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। इस गाने के वीडियो को अनिशा पांडेय और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया है। यू-ट्यूब पर यह गाना धमाल मचा रहा है। गाने को खेसारी लाल यादव के फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं।

Similar News