Khesari lal Yadav Song: श्वेता माहरा के लिए खेसारी लाल यादव ने लगाया पोछा, धूम मचा रहा है गाना 'परदेसिया बय'
Khesari lal Yadav Song: खेसारी लाल यादव का गाना परदेसिया बय खेसारी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों शर्टलेस होकर पोछा लगा रहे हैं।
Khesari Lal Yadav Sog Pardesia: खेसारी लाल यादव का गाना परदेसिया बय खेसारी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। तीन ही दिन में इस गाने को 8.5 मिलियन (86,00,277) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी ने इस गाने के प्रमोशन के लिए खास तरीका निकाला है।
भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों शर्टलेस होकर पोछा लगा रहे हैं। खेसारीलाल यादव के साथ अभी हाल ही में रिलीज उनके सुपरहिट गाना परदेसिया की हेरोइन श्वेता माहरा भी सेंसेशनल लुक में नजर आ रहीं हैं।
वीडियो को खेसारीलाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी किया है, जिसमें उनकी और श्वेता की केमेस्ट्री किसी के भी दिल छू लेगी। खासकर तब जब शर्टलेस होकर पोछा लगाते खेसारीलाल को नजर न लगे, इसलिए श्वेता उन्हें काजल लगाती हैं।
सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने पहली बार अपने गानों का प्रमोशन इंस्टाग्राम रील से किया। श्वेता माहरा के साथ खेसारीलाल यादव ने गाने के वीडियो में जबरदस्त डांस किया है। वहीं खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।