Khesari Lal Yadav Video Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने रिजील होने के साथ ही धमाल मचा देते हैं। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान खेसारी लाल ने अपना एक नया गाना रिलीज किया है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में खेसारी लाल का नेताजी वला अंदाज नजर आ रहा है। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।

खेसारी लाल का नया गाना चुनाव पर आधारित है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। वहीं उनका साथ दिया है अंतरा सिंह प्रियंका ने। गाने के बोल हैं… 'विधानसभा से लड़ब हम विधायकी के चुनाव'। गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है। गाने को आदिशक्ति फिल्म्स द्वारा रिलीज किया गया है।

Full View


खेसारी लाल के इस गाने ने यू-ट्यूब पर धूम मचा रखी है। इस गाने में खेसारी लाल यादव एक नेता के रूप में कुर्ता पजामा और वेस्ट कोर्ट पहने हुए हैं। उनका यह वीडियो सॉन्ग इसलिए भी देखा जा रहा है क्योंकि बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 10 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

Tags: