Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव का नया गाना 'दूगो बीयर मंगा के पी लेहब' ने रिलीज के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। गाने को एंजेल म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

खेसारीलाल यादव ने गाना 'दूगो बीयर मंगा के पी लेहब' को भोजपुरी की चर्चित सिंगर शिल्पी राज के साथ गाया है। गाने में दोनों की ट्यूनिंग खूब जम रही है, तो इसके म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री जोया खान नज़र हैं। जिनके साथ खेसारीलाल यादव की केमेस्ट्री लोगों को खूब पंसद भी आ रही है।

गाना 'दूगो बीयर मंगा के पी लेहब' उस आशिक की कहानी है जिसकी मासूका की शादी हो चुकी होती है। खेसारीलाल यादव को इस गाने से बेहद उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि गाना मजेदार है। 

Full View