Khesari lal yadav Latest Bhojpuri Song Jhumka Jhulaniya Watch Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना 'झुमका झूलनिया' र‍िलीज हो गया है। जब से इस गाने का प्रोमो जारी हुआ था तभी से फैंस को इस गाने का इंतजार था। गाने में खेसारी लाल यादव पीले रंग के कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं वहीं उनकी कोस्‍टार लहंगा पहने जबरदस्‍त डांस कर रही हैं। दोनों की जुगलबंदी कमाल लग रही है। दोनों एक फ्रेम में काफी जम रहे हैं। वीडियो में दोनों का डांस काफी मनमोहक है वहीं गाने का म्‍यूजिक दिलकश है। गाने के बोल विभाकर पांडेय ने लिखे हैं जबकि म्‍यूजिक अविनाश झा का है। वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।


Full View


Tags: