Khesari Lal Yadav, Kajal Raghwani Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है आग लगा देती है। भोजपुरिया संगीत के तलबगारों को इनकी जोड़ी खूब जंचती है। सोशल मीडिया पर इनके गाने आते हि हिट हो जाते हैं। अपने इस गाने 'सरसो के सगिया' में काजल राघवानी खेसारी लाल यादव के साथ कमर तोड़ डांस कर रही हैं। इस गाने को खेसारी के साथ प्रियंका सिंह ने मिल कर गाया है। गाना भोजपुरी की सुपर हिट फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना' से लिया गया है। गाने को लिखा है भोजपुरी गानों के मशहूर लेखक प्यारे लाल यादव ने और इसमें संगीत दिया है मधुकर आनंद ने, गाने का मजा आप यहां ले सकते हैं।


Full View


Tags: