Khesari lal Yadav - Pandi ji pa fekali: शंकर सिंह के दमदार म्यूजिक के साथ आया खेसारी का नया बोलबम गाना, Video
Khesari lal Yadav - Pandi ji pa fekali: खेसारी लाल यादव का नया बोलबम गाना रिलीज हो गया है, इस गाने में खेसारी की आवाज और शंकर सिंह के दमदार म्यूजिक को खूब पसंद किया जा रहा है।;
Khesari lal Yadav - Pandi ji pa fekali: सावन के महीने में शिव भक्त खेसारी लाल यादव का हर दिन कोई ना कोई नया बोलबम गाना रिलीज होता है। इसी कड़ी में उनका एक नया बोल बम गाना 'पंडित जी प फेकली' रिलीज हो गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव की आवाज को दमदार म्यूजिक दे रहे हैं भोजपुरी के मशहूर संगीतकार शंकर सिंह। खेसारी लाल यादव इस गाने में भगवा वस्त्र धारण किए हुए नजर आ रहे हैं।
इस गाने में खेसारी लाल यादव अपनी भाभी को कह रहे हैं कि भाभी शंकर भगवान की बहुत बड़ी भक्त हैं, गाड़ी मोटर सब बंद है फिर भी पैदल ही मंदिर पैदल ही चली गई। लेकिन वहां पहुंच कर भोले बाबा का नाग देख लिया और पंडित जी पे लोटा फेंक के भाग आई। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। गाने को लिखा है सोनू सुधाकर ने और पंकज सोनी ने इसे बेहतरीन तरीके से फिल्माया है।