Khesari La Yadav Holi Songs Jukebox: फागुन का महीना और होली का त्योहार। इसी के साथ यूट्यूब पर होली के भोजपुरी गाने धूम मचा रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गानों को इस होली काफी सुना जा रहा है।

खेसारी लाल यादव के होली गाने जैसे- चोली मिलता कोटा से, बलम बीच साऊदी में घेरा, पिचकारी की धार बड़ी तेज है, नया शया नशा है और होली में बरामदा में सुते के काफी पॉपुलर हैं। आपको बता दें कि साल 2021 में खेसारी लाल के लगभग 26 गाने रिलीज होने वाले हैं। खेसारी लाल यादव के मैनेजर विवेक के मुताबिक कुछ गाने रिलीज हो गए हैं, वहीं कुछ कतार में हैं।

खेसारी लाल यादव के होली गानों के कलेक्शन को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इन गानों को ढाई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Full View


Tags: