Bhojpuri Gana: गेम खेलने में बिजी चांदनी सिंह, घर का काम कर परेशान हुए खेसारी लाल यादव

Viral Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह का एक गाना इन दिनों वायरल हो रहा है जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। गाने को अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है।;

Update: 2022-04-12 19:34 GMT

Bhojpuri Gana: बॉलीवुड गानों के साथ- साथ दर्शक रीजनल गानों को भी पसंद करने लगे हैं। दर्शक पंजाबी और हरियाणवी गानों के अलावा अब भोजपुरी गानों को भी देखना सुनना पसंद करते हैं। इन दिनों भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का एक गाना यू-ट्यूब पर छाया हुआ है जिसका नाम है मउगी खेले पबजी। इस गाने में उनके साथ चांदनी सिंह है और गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस गाने में चांदनी पबजी खेलती रहती हैं जबकि खेसारी लाल यादव घर का काम करते हैं और खाना बनाते हैं। मालूम हो कि इस गाने को गाया भी खेसारी लाल यादव ने ही है। गाने को अब तक 46 मिलियन यानी करीब 4 करोड़ 60 लाख बार देखा जा चुका है।


Full View


Tags:    

Similar News