Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के गाने 'यादव जी को सईया बना लीजिये' की धूम!
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली के मौके पर सभी सितारे जमकर नए गाने रिलीज कर रहे हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे और अरविंद अकेला समेत कई फेमस सिंगर्स शामिल हैं। इन सभी के होली सॉन्ग की यू-ट्यूब पर धूम देखने को मिल रही है। अब खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक और नया गाना गर्दा उड़ाए हुए है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली के मौके पर सभी सितारे जमकर नए गाने रिलीज कर रहे हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे और अरविंद अकेला समेत कई फेमस सिंगर्स शामिल हैं। इन सभी के होली सॉन्ग की यू-ट्यूब पर धूम देखने को मिल रही है। अब खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक और नया गाना गर्दा उड़ाए हुए है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।
खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी हिन्दी मिक्स गाने के बोल हैं, 'यादव जी को सईया बना लीजिये' (Yadav Ji Ko Saiyan Bana Lijiye). इस गाने को 24 घंटे से भी कम समय में 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
यू-ट्यूब पर गाने का वीडियो धमाल मचा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने मिलकर गाया है। वहीं इस गाने का संगीत छोटू रावत ने दिया। इसके बोल चंदन यदुवंशी ने लिखे हैं। इस गाने में खेसारी लाल ने हमेशा की तरह देसी अंदाज में डांस किया है। इस गाने में अपने को-एक्टर के साथ खेसारी लाल यादव मस्ती करते नजर आ रहे हैं।