Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: रिलीज के साथ ही छाया खेसारी लाल का गाना 'ट्रैक्टर के ड्राईवर'!

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी शानदार आवाज से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचाए हुए हैं। खेसारी लाल यादव के गाने खूब पसंद किये जा रहे हैं। अब खेसारी लाल का एक नया गाना रिलीज के साथ ही छा गया है। इस गाने के बोल हैं- 'ट्रैक्टर के ड्राईवर'!;

Update: 2021-05-01 06:02 GMT

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी शानदार आवाज से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचाए हुए हैं। खेसारी लाल यादव के गाने खूब पसंद किये जा रहे हैं। अब खेसारी लाल का एक नया गाना रिलीज के साथ ही छा गया है। इस गाने के बोल हैं- 'ट्रैक्टर के ड्राईवर'!

खेसारी लाल यादव लगातार एक के बाद एक हिट गाने दे रहे हैं। पहले खेसारी लाल का गाना 'टेंपू के ड्राइवर' काफी हिट हुआ था अब उनका 'ट्रैक्टर के ड्राईवर' भोजपुरी गाना भी रिलीज हो गया है। इस गाने को भी काफी पसंद किया जा रहा है।


Full View


लोगों के बीच इस गाने की पॉपुलरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के 24 के भीतर ही इस गाने को 16 लाख बार देखा जा चुका है। बता दें खेसारी लाल के इस गाने में धुन पुरानी है, लाइनें नई हैं। खेसारी लाल यादव का फंकी लुक और जबरदस्त डांस ने लोगों को दीवाना बना दिया है।

इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। इसके बोल पवन पांडे ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और तृष्कर मधु पर फिल्माया गया है।

Similar News