Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Apni to jaise taise: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना रिलीज होता है तो चंद घंटे में टॉप पर पहुंच जाता है। फैंस की दीवानगी उनके गानों को लेकर ऐसी है कि सोशल मीडिया पर गाने की क्लिप शेयर होने लगी हैं। वैसे तो इस समय भोजपुरी के चुनावी गीत इस समय धूम मचा रहे हैं लेकिन इन सबके बीच खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'अपनी तो जैसे तैसे' धूम मचा रहा है।

Full View


यूट्यूब पर इस गाने को 13 करोड़ से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं। यह गाना अमिताभ बच्‍चन की फ‍िल्‍म लावारिस का भोजपुरी री-क्रिएशन है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल के साथ शिल्‍पा राज ने आवाज दी है और गाने में नजर आई हैं आयुषी तिवारी। इस गाने के बोल विजय चौहान के हैं। यूट्यूब पर तो ये गाना छाया हुआ है ही लेकिन सबसे खास बात ये है कि इस गाने पर इंस्‍टाग्राम रील्‍स खूब बन रही हैं।

 बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय कलाकार हैं जिनकी फॉलोइंग बॉलीवुड सितारों जैसी है। उनकी फ‍िल्‍में और गाने खूब देखे और सुने जाते हैं।

Tags: