Khesari Lal Yadav Bhojpuri song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav ) यादव अपने कॉमेडी अंदाज से दर्शकों के दिल में ख़ास जगह बनाए हुए हैं। भोजपुरी दर्शकों के बीच में खेसारी लाल की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। उनके गाने रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही हिट लिस्ट में शामिल हो जाते हैं। हाल ही हाल ही में खेसारी लाल का गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में उनके साथ काजल राघवानी (kajal Raghwani) नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री शानदार लग रही है।

खेसारी लाल यादव का गाना 'तेलवा मल दे' (Telava Mal De) का वीडियो यूट्यूब इन दिनों धमाल मचाए हुए है। वीडियो में काजल और खेसारी छत पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर यह वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है। अब तक इस गाने को 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Full View


यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म 'हम है हिन्दुस्तानी का' है। फिल्म में खेसारी लाल एयर काजल राघवानी की लव स्टोरी दिखाई गई है। फिल्म की कहानी एक युवा हिंदू व्यक्ति अपनी मुस्लिम प्रेमिका से शादी करने के लिए सामाजिक और राजनीतिक ताकतों के खिलाफ लड़ता है और यह साबित करता है कि पहले भारतीय होना ज्यादा महत्वपूर्ण है। यह फिल्म हिट रही थीं। लोगों ने काजल और खेसारी की जोड़ी को खूब पसंद किया था।

Tags: