Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Mobile Cover: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव का गाना 'मोबाइल कवर' यूट्यूब पर टॉप ट्रेड कर रहा है। इस गाने को अब तक 2 करोड़ व्‍यूज मिल चुके हैं। बेहद कम समय में इस गाने ने अच्‍छी खासी लोकप्रियता पाई है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ रही हैं शिवाली राजपूत। सुपरहिट गाने 'मोबाइल कवर' में दोनों का स्वैग देखते ही बनता है। इसे खेसारी के साथ शिल्पी राज ने गाया है। गाने में दोनों सितारे काफी स्‍टाइलिश और दिलकश नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल श्‍याम देहाती के हैं जोकि भोजपुरी के मशहूर गाने लिख चुके हैं।


Full View


Tags: