khesari Lal Yadav Ahiran ke Saman Song: खेसारी लाल यादव के नए गाने 'अहिरान के समान' ने मचाया धमाल, देखें वीडियो
khesari Lal Yadav Ahiran ke Saman Song: हाल ही में सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का नया गाना 'अहिरान के समान' रिलीज हुआ है. जिसे देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आ रहा है. साथ ही खेसारी के इस गाने ने यू-ट्यूब पर धूम मचा कर रख दी है
नई दिल्ली : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर अपने फैंस को खुश करने के लिए अपना कोई न कोई नया गना लेकर आते रहते हैं. खेसारी लाल यादव के सभी वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं. वहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. दरअसल, हाल ही में सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का नया गाना 'अहिरान के समान' रिलीज हुआ है. जिसे देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आ रहा है. साथ ही खेसारी के इस गाने ने यू-ट्यूब पर धूम मचा कर रख दी है. क्योंकि खेसारी के इस गाने को 5 दिनों में यू-ट्यूब पर 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं अब यह गाना जबरदस्त वायरल हो रहा है.
गाने के बोल हैं, 'अहिरान के समान'. इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है. गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने. आदिशक्ति फिल्म के बैनर तले रिलीज हुए इस भोजपुरी हिट गाने में खेसारी लाल यादव का धमाकेदार डांस देखने को मिल रहा है. खेसारी के इस गाने ने उनके फैंस के बीच काफी उत्साह बढ़ा दिया है. इस गाने में खेसारी के डांस और उनकी आवाज को सुन कर लोग झूमने लगे हैं.
बता दें कि खेसारी लाल यादव अपने गानों और फिल्मों की वजह से खूब सुर्खियों में रहते हैं. वहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी खेसारी लाल यादव का नाम टॉप अभिनेताओं शामिल है. सोशल मीडिया पर उनके गाने काफी सुने और देखे जाते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी संख्या में है. खेसारी लाल यादव भी सोशल मीडिया पर अपना काफी वक्त बिताते हैं और आएदिन अपनी शानदार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं.