Instagram Rich List 2020 हुई जारी, प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली हैं भारत में सबसे ज्यादा महंगे सेलिब्रिटी

हाल ही में इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020 का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में भारतीय सिलेब्रिटीज में से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को टॉप 100 में जगह मिली है। ब्रिटेन की सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी HOPPER HQ ने 'इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020' का ऐलान किया हैं।;

Update: 2021-01-31 17:35 GMT

मुंबई: हाल ही में इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020 का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में भारतीय सिलेब्रिटीज में से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को टॉप 100 में जगह मिली है। ब्रिटेन की सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी HOPPER HQ ने 'इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020' का ऐलान किया हैं।

तो वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा लिस्ट में जगह बनाने वाली अकेली भारतीय हैं। इस लिस्ट में अमेरिकी सिलेब्रिटीज का दबदबा देखने को मिला है। इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020 की लिस्ट में विराट कोहली 26वें नंबर पर हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा 28वें नंबर पर हैं। विराट कोहली भारत से वह सबसे महंगे सेलिब्रिटी हैं।

यह सेलिब्रिटी हर पोस्ट पर सबसे ज्यादा पैसा चार्ज करते हैं। विराट की ब्रैंड वैल्यू का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी उनसे पीछे हैं। विराट कोहली भारत से ही नहीं बल्कि समूचे क्रिकेट जगत की इकलौती हस्तियों में से एक हैं, जिन्हें इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा को एक पोस्ट पर कम से कम 2.15 करोड़ रुपये मिलते हैं। पिछले साल के आकंड़ों के मुताबिक प्रियंका वर्ल्ड वाइड 19वें पायदान पर अपनी जगह बनाई थी, जबकि कोहली ने 23वें नंबर पर थे। अब विराट का नंबर 26वां है और प्रियंका 28वें नंबर पर आ गई हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर कायली जेनर हैं और दूसरे नंबर पर अरियाना ग्रांडे हैं।

आपको बता दें कि टॉप 10 की पूरी लिस्ट में अमेरिकी सेलिब्रिटीज का ही दबदबा रहा। इस लिस्ट को हर साल इस आधार पर बनाई जाती है कि सेलेब्रिटीज ने किसी स्पॉन्सर पोस्ट के लिए कितना चार्ज लिया है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली उन टॉप एशियाई सिलेब्रिटीज में से एक हैं, जो इंस्टाग्राम के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करते हैं।

Tags:    

Similar News