Sapna Choudhary Wedding Detail: अपने ठुमकों के बल पर लाखों युवा द‍िलों पर राज करने वाली जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता है। बिग बॉस 11 का हिस्‍सा बनने के बाद सपना चौधरी का ग्‍लोबल पहचान मिली है और इस पहचान के बल पर उन्‍होंने बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्‍यू किया। बीते साल उनकी पहली फ‍िल्‍म दोस्‍ती के साइड इफेक्‍ट्स रिलीज हुई थी जिसमें सपना चौधरी आईपीएस ऑफ‍िसर के रोल में नजर आई थीं। सपना चौधरी एक महीने में 22 से 25 द‍िन कार्यक्रम करती हैं। इस ल‍िहाज से एक महीने में वह लगभग एक करोड़ रुपये केवल कार्यक्रमों से कमा लेती हैं।

अब खबर है कि सपना चौधरी ने अपने लाखों चाहने वालों का दिल तोड़ने का मन बना लिया है और वह इस साल शादी कर सकती हैं। सपना चौधरी ने अब दुल्‍हन बनने का मन लिया है। जानकारी के अनुसार सपना चौधरी की शादी तय हो चुकी है, ले‍किन उनके होने वाले पति के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। 

Full View

बता दें कि 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में पैदा हुईं सपना चौधरी आज सर्वाधिक लोकप्रिय लोक कलाकार हैं। सपना चौधरी का जीवन काफी संघर्ष से भरा रहा है। संसाधनों के अभाव में कैसे जिंदगी को मुकाम दिलाया जाता है, यह सपना चौधरी ने साबित कर दिखाया है। हर‍ियाणवी गानों पर डांस से शुरू हुआ उनका सफर बिग बॉस, बॉलीवुड तक पहुंचा। कभी 3100 रुपये में गाने वाली सपना आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

Tags: