Shilpa Shetty Lifestyle: Shilpa Shetty की तरह फिट रहने के लिए अपनाएं ये रूटीन, देखें लिस्ट में क्या है शामिल
Shilpa Shetty Lifestyle: Shilpa Shetty बॉलीवुड की टॉप और सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में भी हैं।;
Shilpa Shetty Lifestyle: Shilpa Shetty बॉलीवुड की टॉप और सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में भी हैं। शिल्पा शेट्टी अपनी लाइफस्टाइल के बारे में भी बात करती हैं। इस बीच शिल्पा शेट्टी के फिटनेस फ्रीक दीवाने होते जा रहे हैं। वहीं आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप भी जवां दिखना चाहती हैं तो शिल्पा शेट्टी की तरह फिट रहने के लिए रोजाना क्या करें।
जिम में व्यायाम
शिल्पा शेट्टी की तरह फिट होने के लिए आपको करीब डेढ़ घंटे जिम जाना होगा। इसमें कई तरह की एक्सरसाइज होती है, अगर आप इसे रोजाना करेंगे तो आपको शिल्पा शेट्टी जैसी फिगर मिल जाएगी। इसके लिए आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए।
रोज सुबह योग करें
Shilpa Shetty रोजाना योगा करती हैं वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। योग करने से आपका मन और आत्मा शांत रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इसलिए, जब भी आपके पास समय हो, आप हर सुबह या शाम या आधे घंटे के लिए योग कर सकते हैं।
जूस पिएं और हेल्दी खाना खाएं
आपने हमेशा देखा होगा कि शिल्पा शेट्टी हेल्दी खाना खाती हैं और जूस पीती हैं और यह सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह न सिर्फ आपको बीमारियों से दूर रखता है बल्कि आपके शरीर में नई ऊर्जा का निर्माण भी करता है।
हरी सब्जियां खाएं
अगर आप शिल्पा शेट्टी की तरह फिट दिखना चाहती हैं तो आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। आप ब्रोकली को इस लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो आपको स्वस्थ और फिट रखने में मदद करते हैं।