Bhojpuri Superhit Song 2022: खेसारी लाल और चांदनी सिंह की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ियों में से एक है। खेसारी और चांदनी सिंह जब भी किसी गाने में एक साथ नजर आते हैं तो धमाल मचा देते हैं। कुछ घंटे पहले ही खेसारी लाल यादव का नया गाना धोखेबाज हो गया इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ चांदनी सिंह अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरते हुए नजर आ रही हैं।


चांदनी सिंह खेसारी की हरकतों से परेशान होती हैं वह खेसारी को कहती हैं तुम धोखेबाज हो, जिस पर खेसारी लाल यादव चांदनी सिंह को कहते हैं कि लड़कियों से धोखा खा-खाकर मैं धोखेबाज हो गया हूं। गाने को मजेदार तरीके से रोमांटिक अंदाज में फिल्माया गया है। वहीं गाने में खेसारी लाल यादव चांदनी सिंह के साथ जोरदार ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में आप चांदनी सिंह की दिलकश अदाओं को देख मदहोस हो उठेंगे। गाने को अब तक 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी शानदार आवाज दी है। गाने की लिरिक्स श्याम देहाती और अजाद सिंह ने दिया है। जबकि म्यूजिक एडीआर आनंद ने दिया है।


Full View


Tags: