Akshara-Pawan Singh Love Story: अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच है 36 का आंकड़ा, कभी रोमांस के थे जोरदार चर्चे

Romance between Akshara Singh and Pawan Singh: अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की जाती थी। लेकिन अब ये जोड़ी कभी भी एक साथ शायद देखने को न मिले। क्योंकि भले ही एक वक्त दोनों ने अपनी जोड़ी से स्क्रीन पर धमाका किया लेकिन आज दोनों के बीच 36 का आंकड़ा है।;

Update: 2022-03-13 03:54 GMT

Romance between Akshara Singh and Pawan Singh: फिल्मी जगत में जितनी चकाचौंध दिखती है यहां के रिश्ते अंदर से उतने ही खोखले होते हैं। इसलिए कहा जाता है कि ग्लैमर वर्ल्ड में रिश्तों के जुड़ने या टूटने में देर नहीं लगती है। ऐसा ही कुछ उदाहरण है भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बीच। एक समय ऐसा था जब दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर धमाका करती थी। दोनों की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी रील और रियल लाइफ में पसंद की जाती थी। कहा जाता है कि अक्षरा सिंह पूरी तरह से पवन सिंह के प्यार की गिरफ्त में थीं। दोनों के बीच रियल लाइफ में भी खूब रोमांस चला। लेकिन अब दोनों के बीच 36 का आंकड़ा है और दोनों एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते।

दरअसल एक विवाद ने दोनों के फ्यार भरे रिश्ते को दुश्मनी में बदल दिया और विवाद भी कोई छोटा मोटा नहीं, बल्कि ऐसा कि इसके बाद दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन बैठे। दोनों ने बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा। अक्षरा ने पवन सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पवन पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया।

Full View


ऐसे बढ़ी थीं नजदीकियां-

अक्षरा और पवन सिंह ने कई सारी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों एक साथ काफी समय बिताते थे। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। धीरे-धीरे अक्षरा और पवन का प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन मंजिल खरनाक हुई।

पवन सिंह से मिला धोखा-

अक्षरा सिंह ने खुलकर स्वीकारा कि वह पवन सिंह को डेट कर रही हैं। लेकिन पवन सिंह ने शादी कर ली। अक्षरा का आरोप है कि पवन चाहते थे कि शादी के भी वह उससे रिश्ता रखे। फिलहाल पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता टूटने में गलती किसकी थी इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन इस समय पवन सिंह और अक्षरा भोजपुरी जगत के टॉप स्टार हैं। दोनों अपने गानों से एक दूसरे को जवाब देते हैं। लेकिन फिल्मों में उन्होंने खूब रोमांस किया इसका सबूत आप इन वीडियो में देख सकते हैं। 

Tags:    

Similar News