Khesari Lal Yadav Song Darad Uthela Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव का नया गाना दरद उठेला रिलीज हो गया है। गाने में खेसारी और रक्षा गुप्‍ता का जबरदस्‍त रोमांस देखने को मिल रहा है। खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना आते ही वायरल होता है और ये गाना भी रिलीज के साथ ही छा गया है। वहीं रक्षा गुप्‍ता की भी भोजपुरी सिनेमा में जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है।


Full View

तीन मिनट 13 सेकंड के वीडियो में खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्‍ता का रोमांस दिखाया गया है। खेसारी रक्षा के काफी करीब आते हैं जिससे रक्षा आहें भरने लगती हैं। वह उन्‍हें चूमते हैं तो रक्षा उनकी गोद में भी नजर आ रही हैं। ये गाना बेहद हॉट है और देखने वालों को इस सर्दी में पसीने आ रहे हैं। रक्षा ने जो साड़ी पहनी है उसमें से उनका दमकता बदल निखरकर द‍िखाई दे रहा है। गाने को हजारों व्‍यूज मिल चुके हैं और इसे खूब शेयर किया जा रहा है।

इस नए भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्‍पी राज ने आवाज दी है और इसके बोल प्रकाश प्रियदर्शी ने लिखे हैं। म्‍यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। 

Tags: