Bhojpuri Song Video 2022: रितेश पांडे के नए भोजपुरी गाने 'सर्दी में सटके' ने मचाई धूम, यूट्यूब पर वायरल हुआ वीडियो

Sardi Me Satke Bhojpuri Song 2022 Video: रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा का ऐसा नाम हैं जिनके गानों का फैंस को इंतजार रहता है। अब यूट्यूब पर रितेश पांडे का नया गाना सर्दी में सटके रिलीज हो गया है...;

Update: 2022-03-09 07:50 GMT

Bhojpuri Song Video 2022: यूट्यूब पर आए दिन नए-नए भोजपुरी गाने रिलीज होते हैं लेकिन ऐसे कलाकार कम हैं जिनके गाने धूम मचाते हैं। रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा का ऐसा नाम हैं जिनके गानों का फैंस को इंतजार रहता है। यूट्यूब पर रितेश पांडे का नया गाना सर्दी में सटके रिलीज हो गया है और आते ही धूम मचा रहा है।

Full View


रितेश पांडे के इस गाने में अदाकारा अलग-अलग रंग की लाड़ी पहनकर डांस कर रही हैं और अपनी सहेलियों के साथ अदाओं का जादू चला रही हैं। भोजपुरी गाने सर्दी में सटके को निशा सिंह पर फिल्माया गया हैं। गाने के बोल हैं- सर्दी भर मोर बलम जी लेके सुतेले गोद में....। गाने में भोजपुरी अदाकारा का जलवा काफी जबरदस्‍त नजर आ रहा है। अपनी अदाओं से वो फैंस का दिल जीत रही हैं, वहीं उनका डांस भी कमाल का है।

रितेश पांडे और निशा सिंह के नए भोजपुरी गाने को कुछ ही घंटे में हजारों व्‍यूज मिल चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी ये गाना देखा जा रहा है। तमाम फैंस ने वीडियो के नीचे कमेंट कर इस गाने की प्रशंसा की है। कुछ समय पहले इस गाने का प्रोमो जारी हुआ था, तभी से फैंस को इसके रिलीज होने का इंतजार था।

Tags:    

Similar News