Bhojpuri Song Video: रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना सासाराम हिलल बा रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

Bhojpuri Song RITESH PANDEY SASARAM HILAL BA: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे का नया गाना 'सासाराम हिलल बा' रिलीज हो गया है। इस गाने को रितेश पांडे ने अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है...;

Update: 2022-01-14 19:16 GMT

RITESH PANDEY Bhojpuri Song SASARAM HILAL BA: भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सिंगर रितेश पांडे आए दिन अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऐसा कोई महीना नहीं जब उनके दो तीन गाने ना रिलीज होते हों। उनका हर गाना यूट्यूब पर धमाल करता है। हाल ही में उनका नया गाना 'सासाराम हिलल बा' रिलीज हो गया है।


इस गाने को रितेश पांडे ने अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है। गाने में रंग बिरंगे सूट पहने अभिनेत्रियां काफी दिलकश लग रही हैं और फैंस का दिल जीत रही हैं। इस गाने के बोल दीपक राय ने लिखे हैं जबकि म्‍यूजिक विशाल भारद्वाज का है। कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुए इस गाने को अब तक 18 हजार से अधिक व्‍यूज मिल चुके हैं।


Full View


Similar News