Bhojpuri Sexy Video Song: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के नए गाने 'ट्रैक्टर के ड्राईवर' पर फैंस हुए फिदा
Bhojpuri Sexy Video Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ट्रैक्टर के ड्राईवर धमाल मचा रहा है। रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही इस गाने को 16 लाख बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल के इस गाने की धुन पुरानी है, लेखन लाइनें नई हैं। खेसारी लाल का फंकी लुक और जबरदस्त डांस ने लोगों को दीवाना बना दिया है।
नई दिल्ली/ भोजपुरी इंडस्ट्री ने अपनी शानदार आवाज से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचाए हुए हैं। खेसारी लाल यादव के गाने खूब पसंद किये जा रहे हैं। भोजपुरी गानों में एक धुन के पीछे पूरा गाना बना दिया जाता है। इस ट्रेंड में धुन रिपीट होने के बाद भी भोजपुरी गाने हिट हो रहे हैं। भोजपुरी दर्शक उन्हें पसंद कर रहे हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम सबसे पहले आता है। खेसारी एक के बाद एक हिट गाने देते रहते है। इसी कड़ी में 'टेंपू के ड्राइवर' गाना के हिट होने के बाद अब उनका ट्रैक्टर के ड्राईवर भोजपुरी गाना भी रिलीज हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें इस गाने की पॉपुलरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही इस गाने को 16 लाख बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल के इस गाने की धुन पुरानी है, लेखन लाइनें नई हैं। खेसारी लाल का फंकी लुक और जबरदस्त डांस ने लोगों को दीवाना बना दिया है।
इस गाने को म्यूजिक वाइड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सुपरहिट गाने में खेसारी लाल का साथ हॉट अभिनेत्री तृषाकर मधु ने साथ दिया है। तृषाकर मधु भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं उनकी जोड़ी राकेश मिश्रा के साथ खूब जमती है मगर फैंस को तृषाकर मधु और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भी इस गाने में काफी पसंद आ रही है।