Bhojpuri Sexy Video Song: भोजपुरी के बाद अब अक्षरा सिंह ने मगही गीत 'हसले घरवा बसो है बेटा' से किया धमाका

Akshara Singh New Song: अक्षरा सिंह का मगही गाना 'हसले घरवा बसो है बेटा' रिलीज के साथ वायरल होने लगा है। अक्षरा सिंह का यह गाना वेद एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

Update: 2021-05-25 12:29 GMT

Akshara Singh New Song: भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का जलवा अब भोजपुरी के बाद मगही गानों में भी दिखा है, क्योंकि आज अक्षरा सिंह का मगही गाना 'हसले घरवा बसो है बेटा' रिलीज के साथ वायरल होने लगा है।

अक्षरा सिंह का यह गाना वेद एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है, जिसमें अक्षरा की खूबसूरत आवाज के साथ मेल वॉइस में शिव कुमार बिक्कू का है। यह एक मगही लोक गीत है, जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

'हसले घरवा बसो है बेटा' को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना बेहद खूबसूरत और प्रासंगिक है। मुझे यह गाना करके बहुत मजा आया, उम्मीद है मेरे फैंस और चाहने वालों को भी खूब पसंद आएगी।

Full View


अक्षरा सिंह कहती हैं, 'मगही, भोजपुरी की तरह बिहार की भाषा है, इसलिए मुझे इसमें काम करने को कोई दिक्कत नहीं हुई। यूं कहें कि भोजपुरी से बेहद करीब है मगही। वैसे भी एक कलाकार के नाते नई चीजें ट्राय करना मुझे बेहद पसंद है।'

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के मगही गीत 'हसले घरवा बसो है बेटा' के संगीतकार प्रियांशु सिंह है और लिरिक्स मोजिब रहमान का है। को प्रोड्यूसर कुणाल कुमार और डिजिटल हेड कुमार सागर है।

Tags:    

Similar News