Bhojpuri Holi Song: रितेश पांडे और अक्षरा सिंह का सबसे धमाकेदार होली गाना है 'Sali Ke Puaa Garam'
भोजपुरी सिनेमा में रितेश पांडे (Ritesh Pandey) के नाम का सिक्का चलता है. पिछले कुछ ही समय में सिंगर ने इंडस्ट्री में अपने कद को काफी बढ़ा लिया है. उनकी गायकी सभी को बेहद पसंद आती है.
भोजपुरी सिनेमा में रितेश पांडे (Ritesh Pandey) के नाम का सिक्का चलता है. पिछले कुछ ही समय में सिंगर ने इंडस्ट्री में अपने कद को काफी बढ़ा लिया है. उनकी गायकी सभी को बेहद पसंद आती है. यही कारण है कि उनके गाने आए दिन वायरल होते रहते हैं. ऐसे में अब जब होली का त्योहार आने को है तो रितेश पांडे का होली गीत काफी चर्चा में हैं. दरअसल इस गाने में रितेश पांडे संग अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का भी दम देखने को मिल रहा है. रितेश और अक्षरा का ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है. जो आते ही छा गया है. यह गाना भोजपुरी एल्बम पहिलका फागुन अक्षरा के से है.
इस गाने का वीडियो बेहद ही धमाकेदार है. जिसमें अक्षरा सिंह और रितेश पांडे की जोड़ी देखते ही बन रही हैं. इस गाने को अक्षरा और रितेश ने गाया है. इस गाने में पारंपरिक होली की धुन का इस्तेमाल किया गया है. जिसके चलते ये गीत सभी को खूब पसंद आ रहा है.
इस गाने को 23 लाख से अधिक व्यूज मिल चुका है. जो बताता है कि ये गाना दर्शकों को किस तरह कनेक्ट कर रहा है. इस गाने को रितेश पांडे हिट्स नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.