Bhojpuri Song: वायरल हुआ टुनटुन यादव का रोमांटिक गाना 'बरखा', देखें वीडियो

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर अनिकेत कुमार यादव उर्फ टुनटुन यादव का रोमांटिक गाना ‘बरखा’ इस सावन के इस मौसम में वायरल हो रहा है।;

Update: 2022-07-31 17:24 GMT

Bhojpuri song Barkha release watch video: भोजपुरी सिंगर अनिकेत कुमार यादव उर्फ टुनटुन यादव का रोमांटिक गाना 'बरखा' इस सावन के इस मौसम में वायरल हो रहा है। बरखा भोजपुरी गाना है, जिसे टुनटुन यादव ने अनुपमा यादव के साथ मिल कर गाया है। इसमें दोनों की प्ले बैक केमेस्ट्री धमाल मचाने वाली है। वहीं, टुनटुन यादव इस रोमांटिक गाने के म्यूजिक वीडियो में भी धांसू डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। टुनटुन यादव का यह गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे महज के दिन में 2 लाख से अधिक लोगों ने देखा है और इस गाने को खूब शेयर भी किया जा रहा है।


Full View

भोजपुर, आरा के सलेमपुर गांव ग्राम निवासी जनार्दन यादव और रामावती देवी के घर जन्मे टुनटुन यादव को संगीत का शौक बचपन से रहा है। इसलिए उन्होंने संगीत को अपने लिए साधना बना लिया। आज वे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके गानों को दर्शकों का प्यार खूब मिलता है। इस बारे में वे कहते हैं कि भोजपुरी संगीत मेरी आत्मा में बसता है और इसलिए मैं आज जो भी गाता हूँ, दिल से गाता हूँ। और दिल की आवाज लोगों तक पहुंचना लाजमी है। जहां तक बात रही मेरे इस गाने के, तो आप सबों से आग्रह करूंगा कि आप इसे जरूर सुनें। यह प्रेम की एक सुखद अनुभूति से आपको अवगत कराएगा। 

Similar News