Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के गाने 'ले ले आई एगो कोको कोला' ने तोड़े रिकॉर्ड, मिले 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना लेके आई कोका कोला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गाने में खेसारी का साथ शिल्पी राज ने दिया है। देखें गाने का वीडियो...;

Update: 2022-06-18 18:09 GMT

Khesari Yadav Bhojpuri Song Coca Cola: खेसारी लाल यादव का गाना लेके आई कोका कोला यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने बच्चों से लेकर बूढ़ों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। गाने की पॉपुलेरिटी का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल के एक बच्चे ने अपनी परीक्षा में पूछे गए सवाल के जवाब में गाने के लिरिक्स लिख दिए थे।

ले ले आई कोका कोला अप्रैल में रिलीज हुआ था। इस गाने को अभी तक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स प्रकाश बारूद ने लिखे हैं। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर सरविंद मल्हार हैं। इस वीडियो का निर्देशन सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने किया है। ये एक रोमांटिक गाना है जिसमें गाने के साथ-साथ खेसारी लाल यादव अपने डांस मूव्स भी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। ये एक चैत गीत है।


Full View


Similar News