Khesari lal bhojpuri song oth ke chumawan: भोजपुरी स‍िनेमा के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'ओठ के चुमावन' ने र‍िलीज होते ही यूट्यूब पर धमाका कर दिया है। गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने के पोस्‍टर में खेसारी लाल का अंदाज काफी स्‍टाइलिश नजर आ रहा है। इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं जबकि गाने का म्यूजिक धंनाजय मिश्रा ने दिया है। भोजपुरी गानों के शौकीनों को यह गाना खूब पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर अभी इस गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज हुआ है और खबर लिखे जाने तक इस गाने को 22 लाख से ज्‍यादा बार चुना जा चुका है।


Full View