Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के गाने 'टेढ़ी है पर मेरी है' ने मचाई धूम, कुछ ही दिनों में मिले 21 लाख व्यूज

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Tedi Hai Par Meri Hai: खेसारी लाल यादव का गाना 'टेड़ी है पर मेरी है' रिलीज हो गया है। गाने को 21 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यहां पर देखें खेसारी लाल यादव के गाने का वीडियो...;

Update: 2022-08-11 11:51 GMT

Khesari Lal Yadav Bhojuri Song Tedi Hai Par Meri Hai: खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सबसे पॉपुलर एक्टर और सिंगर हैं। इसी कारण उनके गाने यूट्यूब पर हमेशा टॉप ट्रेंड पर रहते हैं। नए साल के मौके पर खेसारी लाल यादन का नया गाना 'टेड़ी है पर मेरी है' रिलीज हो गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है।

Full View


खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song) के इस गाने को 21 लाख 33 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ रही अभिनेत्री के जलवे भी कातिलाना है। 'टेड़ी है पर मेरी है' को साजन मिश्रा ने म्यूजिक दिया है। गाने को दीपेश गोयल ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इससे पहले गाने का टीजर भी रिलीज हुआ था। टीजर को ही तीन लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

Full View


खेसारी लाल यादव का इससे पहले गाना दो घूंट रिलीज हुआ था। गाने में एक्ट्रेस नमृता मल्ला ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। गाने में नमृता का बेहद बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। वहीं, गाने में खेसारी लाल यादव एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। खेसारी ने वर्दी के साथ-साथ जींस पहनी हुई है। गाने में भोजपुरी की मशहूर लोक गायिका शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने अपनी आवाज दी है।

खेसारी लाल यादव का इससे पहले साल 2021 के आखिर में बादशाह के गाने पानी-पानी के भोजपुरी वर्जन में नजर आए थे। इस गाने में खेसारी के साथ अक्षरा सिंह भी नजर आई थीं। गाने को चार करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे।

Similar News