Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव के नए गाने 'बैगन लेलअ' ने मचाई धूम, एक दिन में मिले एक मिलियन व्यूज

Khesari Lal Yadav Song Baigan Lela: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना बैगन लेलअ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। रिलीज होने के 24 घंटे बाद गाने को दो मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं।;

Update: 2022-06-22 18:01 GMT

Khesari Lal Yadav Baigan Lela Song: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव इन दिनों ठेले पर बैगन लेकर बेचने निकल पड़े हैं। ऐसा खेसारी लाल यादव एक लड़की को इंप्रेस करने के लिए कर रहे हैं। दरअसल, यह खेसारीलाल यादव का नया गाना 'बैगन लेलअ' है। खेसारी का ये नया गाना आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। रिलीज होने के एक दिन बाद ही ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) के गाने 'बैगन लेलअ' (Baigan Lela Song) को 24 घंटे में 17 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं। ये गाना तेजी से दो मिलियन के क्लब में शामिल होने जा रहा है। इस गाने में खेसारीलाल यादव का यह अजीबोगरीब अंदाज नया नहीं है, इससे पहले वे दौरी में अपनी दुल्हन को सर पर ढोते नजर आ चुके हैं और अब बैगन बेचने निकल पड़े हैं। 'बैगन लेलअ' को खेसारीलाल यादव ने अंतरा सिंह के साथ मिलकर गया है, जिनकी ट्यूनिंग काफी अच्छी लग रही है। गाने में खेसारीलाल यादव के साथ प्रीति राज नजर आ रही हैं।


Full View


Similar News