Bhojpuri Song: गुलाबी रंग के ड्रेस में खेसारी संग रोमांस करती नजर आ रही हैं अक्षरा सिंह, देखें वीडियो

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव अक्षरा सिंह का यह गाना सटला पे मिली बड़ा मजा भोजपुरी के कुछ सबसे धांसू गानों में से एक है। गाने में खेसारी लाल यादव अक्षरा सिंह का बेहतरीन रोमांस देखने को मिल रहा है।;

Update: 2022-08-04 18:26 GMT

Khesari lal yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी की कुछ सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। इन्होंने एक साथ कई बेहतरीन गाने और फिल्में दी हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह गुलाबी रंग के ड्रेस में खेसारी लाल यादव के साथ रोमांस करते हुए कहर ढा रही हैं। यह गाना किसी पहाड़ी लोकेशन पर शूट किया गया है। गाने के दूसरे सीन में अक्षरा सिंह पीले रंग की साड़ी में और भी खूबसूरत लग रही हैं। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का कमरतोड़ डांस दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है। गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म हीरो नंबर 1 से लिया गया है। गाने को खेसारी लाल यादव और कल्पना ने मिलकर गया है। गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक घुंगरू जी ने दे दिया है।


Full View


Similar News