Bhojpuri Song: गर्मी में वायरल हो रहा खेसारी लाल-काजल राघवानी का गाना 'कूलर कुर्ती में लगा ला', देखें वीडियो

Khesari and Kajal Song: खेसारी और काजल का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें भोजपुरी सेंसेशन काजल सुपरस्टार खेसारी संग जमकर डांस कर रही है। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।;

Update: 2022-07-14 18:27 GMT

Khesari Lal and Kajal Raghwani Bhojpuri Song: खूबसूरत एक्ट्रेस और भोजपुरी सेंसेशन काजल राघवानी का जलवा भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब छाया रहता है। वहीं सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग, डांसिंग और आवाज से इंडस्ट्री में पॉपुलर हैं। काजल और खेसारी दोनों ही भोजपुरी के दंबग स्टार हैं, जिनकी खूब फैन फॉलोइंग हैं। अब ऐसे में जब ये दो स्टार किसी सॉन्ग में नजर आए तो गाने का सुपरहिट होना लाजिमी है। काजल और खेसारी ने भोजपुरी में कई हिट फिल्में और सॉन्ग दिए। इन्हीं में से एक भोजपुरी गाना है 'कूलर कुर्ती में लगा ला' जोकि इन दिनों भीषण गर्मी के बीच खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि ये गाना नया तो नहीं है, लेकिन मौसम की नजाकत को देखते हुए काजल और खेसारी के इस गाने को यूट्यूब पर खूब सर्च किया जा रहा है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी काफी जमती है। खेसारी और काजल ने एक साथ कई फिल्मों और गानों में काम किया है। दोनों की जोड़ी पर्दे पर हिट मानी जाती है। काजल और खेसारी की केमिस्ट्री को फैंस द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है। यही कारण है कि इस बीच दोनों का एक हिट भोजपुरी सॉन्ग खूब वायरल हो रहा है, जिसका नाम है 'कूलर कुर्ती में लगा ला'।

Full View


भोजपुरी सॉन्ग 'कूलर कुर्ती में लगा ला' में खेसारी और काजल जमकर डांस और रोमांस करते दिखे। दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देख फैंस भी उनके दीवाने हो गए। इस गाने में खेसारी पीले रंग का कुर्ता और नीली जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं काजल ने ब्लू और क्रीम कलर की सलवार सूट पहनी हुई है। इस गाने के साथ दोनों स्टार एक बार फिर से ऑनस्क्रीन रोमांस से धमाल मचा रहे हैं।

Similar News