Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने 'कच कच खाली' में दिखा निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांस, हॉट वीडियो हुआ वायरल

Bhojpuri Gana Kach Kach Khali: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ी है। उनका भोजपुरी गाना 'कच कच खाली' यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।;

Update: 2022-04-15 20:03 GMT

Dinesh Lal Yadav Nirahua and Aamrapali Dubey Bhojpuri Song Kach Kach Khali: हिंदी के साथ-साथ अब भोजपुरी सिनेमा को भी काफी पसंद किया जाता है। इसकी फिल्में और गाने काफी लोकप्रिय हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर्स और एक्ट्रेसेज को स्टार्स का दर्जा दिया जाता है। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे भोजपुरी की फेमस ऑनस्क्रीन जोड़ी है।

निरहुआ और आम्रपाली ने कई फिल्में साथ में की हैं और उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं। इन दिनों उनका एक भोजपुरी गाना 'कच कच खाली' वायरल हो रहा है। तीन मिनट 28 सेकंड लंबे इस गाने की शुरुआत निरहुआ और आम्रपाली के डांस से होती हैं। इसमें दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है। ये गाना भोजपुरी फिल्म सिपाही का है। इसे गाने को अब तक 4 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। खास बात ये है कि इसे खुद आम्रपाली ने ओम झा के साथ मिलकर अपनी आवाज दी है।


Full View


Tags:    

Similar News