Khesari Lal Yadav Bhojuri Song Deh Pani Ho Gail: खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सबसे पॉपुलर एक्टर और सिंगर हैं। इसी कारण उनके गाने यूट्यूब पर हमेशा टॉप ट्रेंड पर रहते हैं। साल 2022 में खेसारी लाल यादव का नया गाना 'देह पानी हो गईल' रिलीज हो गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song) के इस गाने को 10 हजारों से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ रही अभिनेत्री रक्षा गुप्ता के जलवे भी कातिलाना है। भोजपुरी गाने 'देह पानी हो गईल' को आर्य शर्मा ने म्यूजिक दिया है। गाने को भी आर्य शर्मा ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इसके बोल मुकेश मिश्रा ने लिखे हैं। इससे पहले गाने का टीजर भी रिलीज हुआ था। टीजर को भी काफी पसंद किया गया था।

Full View


खेसारी लाल यादव का इससे पहले गाना दो घूंट रिलीज हुआ था। गाने में एक्ट्रेस नमृता मल्ला ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। गाने में नमृता का बेहद बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। वहीं, गाने में खेसारी लाल यादव एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। खेसारी ने वर्दी के साथ-साथ जींस पहनी हुई है। गाने में भोजपुरी की मशहूर लोक गायिका शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने अपनी आवाज दी है।