Bhojpuri Gana: सुपरस्टार पवन सिंह के भोजपुरी गाने ने मचाई धूम, देखें मीठा मीठा बथे कमरिया...

Pawan Singh Bhojpuri Gana: पवन सिंह उन भोजपुरी गायकों में हैं, जिनके गाने का लोगों को इंतजार रहता है। अब हालिया रिलीज उनका नया गाना भी दर्शकों के बीच छा गया है...;

Update: 2022-07-26 11:56 GMT

Bhojpuri Song: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का एक नया गाना हाल ही में रिलीज हुआ है जिसका नाम है- 'मीठा मीठा बथे कमरिया हो'। गाने में पवन सिंह के साथ डिंम्पल सिंह भी है। वीडियो में पति-पत्नी की कहानी को दिखाया गया है कि पति जब पत्नी को अपना समय नहीं देता तो वो किस तरह उससे नाराज होती है और शिकायतें करती हैं। हाल ही रिलीज इस गाने को अबतक 320,319 बार देखा गया है। आपको बता दें इस गाने को पवन सिंह ने गाया है और इसके बोल अरूण बिहारी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक आशीष वर्मा का है। पवन सिंह के सभी गानों की तरह ये गाना भी यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। भोजपुरी गानों को पसंद करने वाले इस गाने को सुनकर झूम उठे हैं।


Full View


Similar News