Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने का क्रेज दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। हर रोज नए-नए गाने सामने आ रहे हैं और उन्हीं गानों में से एक है- 'वो चली गई ससुरा हम इंग्लिश पढ़ते रहे'। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने इतने मजेदार ढंग से गाया है कि सुनने वाले सुनते रह जाते हैं। गाने में एक ऐसे प्रेमी की व्यथा है जो इंग्लिश पढ़ना नहीं जानता और इसी चक्कर में उसका प्यार अधूरा रह जाता है।

हास्य शैली में लिखे इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और इसे अपने मधुर संगीत से श्यार सुंदर ने संवारा है। श्याम सुंदर उन संगीतकारों में से हैं जो कई भोजपुरी गीतों में अपना संगीत दे चुके हैं। बता दें कि इस गाने के वीडियो में गायक अरविंद अकेला कल्लू खुद नजर आ रहे हैं। यूट्यूब पर ये गाना वायरल हो रहा है और इसे करीब चार लाख लोग देख चुके हैं।

Full View