Pawan Singh Songs: खूब पसंद किया जा रहा पवन सिंह का नया गाना 'साड़ी से ताड़ी', स्मृति सिन्हा संग रोमांस करते दिखें पावरस्टार

Pawan Singh Song Saree Se Tadi: पवन सिंह के हर गाने की तरह नया गाना ’साड़ी से ताड़ी’ भी रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। गाने को यूट्यूब पर ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। इसमें पवन सिंह एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा संग रोमांस करते दिखें।;

Update: 2022-06-18 18:01 GMT

Pawan Singh Smrity Sinha New Song Saree Se Tadi: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों को लेकर फैंस के बीच खूब पॉपुलर हैं। पवन को भोजपुरी इंडस्ट्री का हिट मशीन कहा जाता है, क्योंकि उनकी फिल्में और गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। पवन सिंह के गानों को लेकर लोगों के बीच कितना क्रेज है इस बात का अंदाजा आप उनके गाने के व्यूज से ही लगा सकते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन ऐसे सुपरस्टार है जो अपने ही नए गाने से पुराने गाने का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बना देते हैं। यही कारण है कि एक बार फिर से पवन का गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गया। पवन का नया गाना 'साड़ी से ताड़ी' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को अबतक फैंस का प्यार मिल रहा है। साड़ी से ताड़ी गाने में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की जोड़ी देखने को मिली।

सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना साड़ी से ताड़ी को यूट्यूब पर जबरदस्त व्यूज मिल रहे हैं। गाने में पवन सिंह के साथ स्मृति सिन्हा की जोड़ी देखने को मिल रही है। गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब लुभा रही है। रिलीज होने के बाद से यूट्यूब पर यह गाना टॉप पर ट्रेंड करने लगा। यूट्यूब पर लगातार बढ़ते व्यूज को देख यह कहा जा सकता है कि पवन का नया ट्रेंडिंग सॉन्ग 'साड़ी से ताड़ी' भी नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। महज एक हफ्ते में है गाने को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि साड़ी से ताड़ी गाने को पवन सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

साड़ी से ताड़ी गाने में पवन सिंह के साथ स्मृति सिन्हा की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई। गाने में दोनों अपने डांस और रोमांस से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहें। गाने में पवन सिंह के साथ ही स्मृति सिन्हा की अदाकारी की भी काफी तारीफ की जा रही है।

यहां देखिए साड़ी से ताड़ी गाने का वीडियो


Full View


पवन सिंह की तरह शिल्पी राज भी अपने गाने को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब फेमस हैं। प्लेबैक सिंगर के तौर पर शिल्पी ने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। शिल्पी राज भी अपने हर गाने से धमाका करती है। ऐसे में जब साड़ी से ताड़ी गाने में पवन सिंह और शिल्पी राज के सुर मिले तो धमाका होना लाजिमी है। साड़ी से ताड़ी गाने को पवन और शिल्पी राज ने आवाज दी है। इसके बोल विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। साड़ी से ताड़ी गाना यूट्यूब पर तेजी से रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रहा है।

Similar News