Arvind Akela Kallu Bhojpuri song Manmohini Release: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सिंंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना मनमोहिनी रिलीज हो गया है। कुछ देर पहले रिलीज हुए इस गाने को 73 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में वह यामिनी सिंह के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं दोनों कालाकारों का डांस भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और सिंगर खुशबू तिवारी ने गाया है जबकि इसके बोल यादव राज ने लिखे हैं। गाने का संगीत ओम झा का है। फैंस इस गाने को देखकर रोमांचित हो रहे हैं और कमेंट कर इसकी तारीफ कर रहे हैं। गाने में यामिनी सिंह की अदाएं काफी कातिलाना नजर आ रही हैं।


Full View


Tags: