Bhojpuri Song: आधी रात आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग किया रेन डांस, ब्‍लैक साड़ी में बोल्‍ड अदाओं से बनाया दीवाना

Amrapali Dubey Rain Dance with Nirahua: आम्रपाली दुबे का ये रेन डांस वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है। गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक पार्क में नजर आ रहे हैं और रोमांस कर रहे हैं।;

Update: 2022-08-08 11:35 GMT

Amrapali Dubey Rain Dance with Dinesh Lal Yadav Nirahua Video Gaana: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और क्‍वीन आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी पर्दे पर आते ही लोगों में उत्साह बढ़ा देती है। इनकी जोड़ी इतनी लोकप्रिय है कि फैंस किसी भी गाने या फिल्म में इनको एक साथ देखने के लिए पागल हुए रहते हैं। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार है इनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर लाखों में है। इन दोनों दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आधी रात दोनों बारिश में डांस कर रहे हैं।


Full View

आम्रपाली दुबे का ये रेन डांस वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है। गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक पार्क में नजर आ रहे हैं और रोमांस कर रहे हैं। आम्रपाली इस दौरान काले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। गाने में निरहुआ आम्रपाली के करीब आते हैं और धीरे धीरे उनका पल्‍लू हटाते हैं। इसके बाद आम्रपाली भी पागल हो जाती हैं निरहुआ से प्‍यार करने लगती हैं। तभी बारिश होती है और दोनों को और करीब ला देती है। वीडियो में Karela Man Pat Jayi गाने पर दोनों एक दूसरे के प्‍यार में खोए नजर आ रहे हैं। 

Similar News