Khesari Lal Yadav, sudiksha Jha Red lipstick : भोजपुरी सिनेमा में जितनी तेजी से खेसारी लाल यादव ऊपर जा रहे हैं उतनी तेजी से अभी तक कोई भी अभिनेता नहीं गया। जहां लॉकडाउन में तमाम काम धंधे बंद पड़े हैं वहीं खेसारी लाल यादव हर रोज एक नए गाने के साथ इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं। खेसारी लाल यादव के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं यूट्यूब पर उन्हें मिलियंस में व्यूज मिलते हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक नया गाना 'रेड लिपस्टिक' रिलीज हुआ है जिसे अब तक 6.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी लाल यादव सुदीक्षा झा के साथ जबरदस्त रोमांस करते नजर आ रहे हैं। सुदीक्षा झा गाने में रेड लिपस्टिक लगाकर अपनी अदाओं से बवाल मचा रही हैं। दर्शकों को यह गाना खूब भा रहा है। गाने को लिखा है यादव राज ने म्यूजिक आर्य शर्मा का है वहीं इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर खुशबू तिवारी ने गाया है।


Full View


Tags: