Akshara Singh Hit Songs: ये हैं अक्षरा सिंह के 5 हिट गाने, यूट्यूब पर मिले 400-500 मिलियन व्यूज

Akshara Singh Hit Songs Video: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। आने वाले 30 अगस्त को अक्षरा अपना 29 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। अक्षरा अपनी फिल्मों और गानों को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। अक्षरा के ऐसे कई हिट सॉन्ग है जिन्होंने व्यूज के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।;

Update: 2022-09-22 18:01 GMT

Akshara Singh Top 5 Hit Bhojpuri Songs: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और बॉस लेडी अक्षरा सिंह फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वैसे तो फैंस को उनके फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन इन दिनों फैंस अक्षरा के बर्थडे का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले 30 अगस्त 2022 को अक्षरा का बर्थडे है। इस बार अक्षरा अपना 29वां जन्मदिन मनाएंगी। अक्षरा के साथ ही फैंस भी उनके जन्मदिन का इंतजार कर रहे हैं। अक्षरा भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन एक्टिंग के साथ ही अक्षरा के गाने भी खूब पसंद किए जाते हैं। अक्षरा के कई गानों ने तो यूट्यूब पर व्यूज के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। जानते हैं अक्षरा के ऐसे ही हिट और जबरदस्त व्यूज वाले सॉन्ग के बारे में।


Full View

अक्षरा सिंह का गाना ईधर आने का नहीं उनके टॉप और हिट गानों की लिस्ट में नंबर वन पर है। इस गाने को फैंस का खूब प्यार मिल चुका है और इसने यूट्यूब पर भी व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बता दें कि अक्षरा के ईधर आने का नहीं गाने को यूट्यूब पर 408 मिलियन व्यूज मिले। इस गाने को अक्षरा ने रैप स्टाइल में गाया है और बूलेट चलाती हुई अक्षरा का इसमें धांसू अंदाज भी देखन को मिल रहा है। ईधर आने का नहीं गाना 2020 में रिलीज हुआ था लेकिन आज भी फैंस के बीच खूब सुना जाता है।

Tags:    

Similar News