Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया कबीर सिंह का गाना बेखयाली, देखें वीडियो
Bekhayali Bhojpuri Version by Priyanka Singh: भोजपुरी सिनेमा की शीर्ष गायिका प्रियंका सिंह ने बॉलीवुड फिल्म कबीर सिंह के गाने बेखयाली को अपनी आवाज में गाया है।;
Bekhayali Bhojpuri Version by Priyanka Singh: भोजपुरी सिनेमा की शीर्ष गायिका प्रियंका सिंह ने बॉलीवुड फिल्म कबीर सिंह के गाने बेखयाली को अपनी आवाज में गाया है। कबीर सिंह के इस गाने का भोजपुरी वर्जन यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। 20 घंटे पहले यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है।
इरशाद कामिल के लिखे इस गाने का भोजपुरी वर्जन भी उतना ही कर्णप्रिय है जितना हिंदी गाने का। प्रियंका सिंह के गाने आते ही धूम मचाते हैं और फैंस को उनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनके गानों को लाखों व्यूज मिलते हैं।