Bhojpuri Song: रिलीज हो गया अरविंद अकेला कल्लू का धांसू गाना 'जागो ग्राहक जागो', देखें वीडियो
अरविंद अकेला कल्लू त्रिशा कर मधु का नया गाना जागो ग्राहक जागो लइकी लेके भागो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, गाने में अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपनी आवाज दी है।;
Bhojpuri song: अरविंद अकेला कल्लू के गाने जब भी रिलीज होते हैं इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। उनके गाने सुनने के लिए दर्शक बेताबी से इंतजार करते रहते हैं। इस बार उनका गाना लव मैरिज और अरेंज मैरिज के खर्चों पर आधारित है! अरविंद अकेला कल्लू और त्रिशा कर मधु का यह गाना जागो ग्राहक जागो, लइकी लेके भागो में दिखाया गया है कि अरेंज मैरिज से कितने कम खर्च में लव मैरिज शादी हो जाती है। गाने में अरविंद त्रिशा से प्यार करते हैं और जब त्रिशा से शादी होने की बात होती है तब कल्लू कहते हैं कि मेरे पापा ने एक लंबा चौड़ा दहेज मांगा है। इस बात पर त्रिशा गुस्सा हो जाती हैं और कहती है कि लव मैरिज में इतने रुपए नहीं लगते और ना ही किसी से कर्ज लेना पड़ता है। जहां अरेंज मैरिज मे 20 लाख से ज्यादा का खर्च होता है वहीं लव मैरिज मात्र 220 रुपये में खुशी-खुशी संपन्न हो जाती है।