Naya Bhojpuri Gana : वायरल वीडियो 'रसोड़े में कौन था' पर बना भोजपुरी गाना, अंकुश राजा ने दी है आवाज

वायरल वीडियो 'रसोड़े में कौन था' पर अंकुश राजा और निशा सिंह ने बना दिया है भोजपुरी गाना 'रसोई में कौन था' गाने में अंकुश राजा के साथ अनीशा पांडे नजर आ रही हैं।;

Update: 2021-08-16 18:01 GMT

अंकुश राजा भोजपुरी इंडस्ट्री के उभरते हुए कलाकार और गायक हैं। अंकुश राजा और निशा सिंह ने अभी हाल में ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो 'रसोड़े में कौन था' पर एक शानदार भोजपुरी गाना बना दिया है, उन्होंने इसका नाम दिया है 'रसोई में कौन था'। गाने में अंकुश राजा के साथ भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्री अनिशा पांडे भी देखे जा रही हैं।



आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल 'गोपी बहू' के एक सीन पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर यशराज मुखाते ने एक मीम बनाया था। यह वीडियो इतना तेजी से वायरल हुआ कि रातों-रात इसे मिलियंस में व्यूज मिल गए। इससे पहले भी भोजपुरी में कई वायरल वीडियोज पर गाने बन चुके हैं। इस गाने की लिरिक्स लिखे हैं अखिलेश कश्यप ने और संगीत आर्या म्यूजिक ने दिया है। गाने को Adishakti Films के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।


Full View


Tags:    

Similar News