Ankush Raja Bhojpuri Song: नए साल के मौके पर अंकुश राजा के एक से एक गाने इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए हैं। हाल ही में अंकुश राजा का नया गाना तू भी गोल मैं भी गोल यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। जिसने धमाल मचा दिया है।

गाने में अंकुश राजा गर्लफ्रैंड की बचपकानी हरकत से बेहद परेशान हैं, जिससे वह अपनी गर्लफ्रैंड को कहते हैं कि तुम कभी सीरियस भी हो जाया करो। गाने को मजेदार तरीके से रोमांटिक अंदाज में फिल्माया गया है।

अंकुश राजा की गर्लफ्रैंड अपनी बचपनी हरकतों से दर्शकों के दिलों में छाप बनाए हुए हैं। कभी जीन्स-टॉप तो कभी शॉर्ट्स में आप अंकुश राजा की गर्लफ्रेंड की दिलकश अदाओं का कायल हो जाएंगे। वह अपनी हॉटनेस से दर्शकों को घायल किए हुए हैं।

गाने को खबर लिखे जाने तक 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। इस गाने को अंकुश राजा और किरन कश्यप ने अपनी शानदार आवाज दी है। गाने की लिरिक्स बोस रामपुरी ने दिया है। जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।

Full View


Tags: