Bhojpuri Song Dhokha Deke Gayil Baadi. भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। गाना चॉकलेट लागेलू के बाद अब उनका नया गाना 'धोखा देके गईल बाड़ी' धमाल मचा रहा है। गाने में अंकुश राजा के साथ महिमा सिंह की जोड़ी बनी है। गाने को कुछ ही दिनों में काफी अच्छे व्यूज मिल चुके हैं।


Full View

'धोखा देके गईल बाड़ी' (Dhokha Deke Gayil Baadi) यूट्यूब पर आदिशक्ति भोजपुरी में रिलीज हुआ है। गाने में अंकुश राजा ने एक्टिंग के अलावा अपनी आवाज भी दी है। वहीं, अंतरा सिंह प्रियंका महिमा सिंह की आवाज बनी हैं। गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। इसके अलावा रौशन सिंह ने इसका म्यूजिक दिया है। गाने को सुशांत सिंह, कुमार चंदन ने डायरेक्ट किया है। गाने में महिमा सिंह अपनी बोल्डनेस दिखाते हुए नजर आने वाली हैं। गाने में अंकुश और महिमा सिंह का वेस्टर्न अवतार नजर आ रहा है।