Pawan Singh Amrapali Dubey Song:. पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का फिल्म शेर सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल हैं- 'ऐ सोना' ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। शेर सिंह हाल ही में रिलीज हुई है।

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के इस गाने को 15 घंटे के अंदर ही 9 लाख 43 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खबर लिखे जाने तक ये गाना यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में सातवें नंबर पर था। इस गाने में आम्रपाली और पवन सिंह की रोमांटिक केमेस्ट्री नजर आ रही है।

यूट्यूब पर ये गाना जी म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। इसके अलावा प्रियंका सिंह अंतरा आम्रपाली दुबे की आवाज बनी हैं। इस गाने का संगीत छोटे बाबा ने दिया है। वहीं, लिरिक्स सुमित चंद्रवंशी ने लिखे हैं। 

Full View


Tags: