Kamariya song: Akshara Singh ने अपने डांस से यूपी-बिहार में मचाया धमाल, Karan Khanna से है खास बॉन्ड
Kamaria New Bhojpuri Song: Akshara Singh कमरिया (Kamaria) का एक और गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.;
Akshara Singh New Song: भोजपुरी से टीवी तक, अभिनेत्री अक्षरा सिंह (अक्षरा सिंह) इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी के कारण चर्चा में हैं। अक्षरा सिंह के हर दिन कोई न कोई नया गाना सामने आ रहा है जो फैंस को पसंद आ रहा है। अक्षरा के हालिया गाने 'कितने झूठे' को लोगों ने खूब पसंद किया। इसी बीच बिग बॉस ओटीटी फेम अक्षरा सिंह का नया गाना 'कमरिया सॉन्ग' आउट हो गया है जिससे एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
Akshara Singh ने यूपी-बिहार को हिलाकर रख दिया
Akshara Singh ने इस गाने को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इस गाने में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने में एक्ट्रेस ने ऐसा डांस किया कि उनके चाहने वालों की तादाद बढ़ गई। गाने में अक्षरा सिंह के साथ करण खन्ना भी हैं। फैंस इनकी केमिस्ट्री के कायल हो रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने के बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं और संगीत रोशन सिंह ने दिया है। मालूम हो कि अक्षरा सिंह और करण खन्ना ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया है।